ईडी ने 30 लोगों को समन जारी किया

रांचीः 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दिया है. कन्हैया खुडानिया सहित 30 लोगों को समन जारी कर एजेंसी के रांची स्थित दफ्तर में तलब किया है ईडी ने कन्हैया खुडानिया सहित 30 लोगों को एक साथ समन किया है.

कन्हैया के विभिन्न ठिकानों पर ईडी के द्वारा रेड की गई थी, ईडी के रेड के दौरान जो बेनामी बैंक खाता से संबंधित जानकारी मिली थी उसी को लेकर ईडी ने समन जारी किया है.

सभी बेनामी अकाउंट धारी व्यक्तियों को एक साथ समन किया गया है. जो अकाउंट ईडी के रडार पर आए हैं उनसे करोड़ो रूपए के ट्रांजेक्शन किए गए हैं. ईडी ने 3 जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी.

एक साथ सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू,डीसी रामनिवास यादव,डीएसपी राजेंद्र दुबे,खनन कारोबारी खुदानियां बंधु,सीएम के दोस्त  विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर रेड किया था.

छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...