Advertisment

नौकरी के बदले जमीन लेने का मामला, लालू यादव के करीबी माने जाने वाले अबू दोजाना के घर ईडी की रेड

Patna: सूबे के पूर्व सीएम लालू यादव के करीबी माने जाने वाले अबू दोजाना के घर सुबह सुबह ईडी

की टीम ने रेड की है. अबू दोजाना को लालू यादव का खास माना जाता रहा है. बताया जा रहा है कि

सुबह सुबह ईडी की टीम तीन गाड़ियों से राजद नेता के फुलवारीशरीफ स्थित घर पहुँची और जांच कर रही है.

दरअसल ये पूरा मामला रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले से जुड़ा हुआ है.

जो जानकारी निकल कर सामने रही है उसके मुताबिक अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ

स्थित हारून नगर में छापेमारी की गयी. ईडी की टीम ने अबु दोजाना  के घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की.

वहीं ईडी की टीम अबु दोजाना के एसपी वर्मा रोड स्थित कार्यालय में छापेमारी कर रही है.

बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में ED द्वारा हुई है पहली बार कार्रवाई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे का होटल दिये जाने के बदले मिली जमीन पर अबू दोजाना

ने व्यवसायिक मॉल बनवाया था, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह रेलवे घोटाले से जुड़े कई

आरोपियों के दिल्ली मुंबई रांची पटना उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापा मारा है.

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...