ईडी ने पुलिस मुख्यालय को लिखा 20 जनवरी को पुख्ता सुरक्षा रखें

रांची:  जमीन घोटाला मामले में 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस मुख्यालय को ईडी कार्यालय से मुख्यमंत्री के आवास तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पत्र लिखा है।

कहा है कि मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी हिनू स्थित कार्यालय से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवास जाएंगे। आने-जाने के दौरान ईडी अधिकारियों को सुरक्षा संबंधित कोई परेशानी न हो और विधि-व्यवस्था भी बाधित न हो इसे सुनिश्चित कराया जाए।
ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार की ओर से झारखंड में सतर्कता बरती जा रही है। झारखंड पुलिस का स्पेशल ब्रांच ऐसे संवेदनशील जगहों की सूची तैयार कर रहा है, जहां के लोगों में आक्रोश है।

ताकि जरूरत पड़ने पर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा सके। उल्लेखनीय है कि ईडी अवैध खनन, जमीन घोटाला सहित कई घोटालों का अनुसंधान कर रहा है। इस सिलसिले में ईडी की छापेमारी लगातार इन घोटालों से जुड़े आरोपियों के यहां चल रही है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...