विशाल जनसभा में गरजे राजद नेता तेजस्वी यादव,बोले – बेरोजगारी पूरी तरह होगी खत्म, किसानों की मुफ्त मिलेगी बिजली

 विशाल जनसभा में गरजे राजद नेता तेजस्वी यादव,बोले – बेरोजगारी पूरी तरह होगी खत्म, किसानों की मुफ्त मिलेगी बिजली

मधेपुरा : प्रथम चरण के चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम दिन मधेपुरा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी दल के प्रत्याशियों ने अपने-अपने सारी ताक़त झोंक दिया है। बिहार के बड़े-बड़े नेताओं प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा के राजद प्रत्याशी रेणु कुमारी कुशवाहा एंव आलमनगर विधानसभा के प्रत्याशी नवीन कुमार निशाद के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी ने कहा अब बदलाव का समय है 

उदाकिशुनगंज स्थित एचएस कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में बदलाव का समय आ गया है। जनता को 20 साल पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। तेजस्वी ने कहा कि वह जो कहता है, वह करता है। 17 महीने की सरकार में 5 लाख युवाओं को नौकरी दी थी। अगर उन्हें फिर से मौका मिलेगा तो बिहार से बेरोजगारी को पूरी तरह समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त की जाएगी।

TEJJ 2 22Scope News

123 22Scope News

AWQ 22Scope News

सभी महिलाओं के खाते में एकमुश्त तीस हजार मिलेगा

साथ ही महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन ‘माई, बहन, मान योजना’ के तहत सभी महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी फैक्ट्री लगाते हैं गुजरात में और जीत चाहते हैं बिहार में, यह अब नहीं चलेगा। बिहार के युवाओं को अब रोजगार चाहिए, झूठे वादे नहीं।

सभी को साथ लेकर चलना महागठबंधन का संकल्प

तेजस्वी ने जनता से बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा और आलमनगर से इंजीनियर नवीन निषाद को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन की सरकार सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलेगी। हिंदू-मुस्लिम, सभी को साथ लेकर चलना हमारा संकल्प है, कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। जनसभा में मंच पर जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, ई. प्रभाष कुमार समेत महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े :  गयाजी में जेपी नड्डा का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

रमण कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...