चुनाव आयोग की टीम की राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. झारखंड में होना वाला विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की टीम ने राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा की ओर से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव एवं सुबोधकांत शामिल हुए।

चुनाव आयोग की टीम की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

बैठक के बाद सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से दो बातें सामने आई, जिसमें यह बताया गया कि चुनाव के दिन बूथ के बाहर बूथ एजेंट अपने टेबल पर राजनीतिक पार्टियों के झंडे बैनर नहीं लगा पाएंगे। बूथ पर केवल दो कुर्सी और एक टेबल रहेगा, जिसमें पार्टी का कोई भी चुनाव चिन्ह या झंडा बैनर स्टीकर कुछ भी नहीं रहेगा। साथ ही वहां खाने-पीने का सामान भी रखना वर्जित रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस आदेश के उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा बूथ के बाहर 200 मीटर की दूरी पर राजनीतिक पार्टियों के बूथ एजेंट को बैठने के लिए चुनाव आयोग चुनाव 3 दिन पहले स्थान को मार्किंग करेगा और इस मार्किंग वाले स्थान पर बूथ एजेंट/कार्यकर्ता बैठेंगे। यह पूरे भारत में इस तरह की पहली व्यवस्था है, जिसको झारखंड के विधानसभा चुनाव 2024 में प्रयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज से पहले कभी भी यह नियम नहीं था कि बूथ के बाहर एजेंट/कार्यकर्ता जो मतदाताओं के सहयोग के लिए पर्ची देने के लिए बैठते हैं, वहां पर कोई भी झंडा बैनर नहीं रहेगा। इस चुनाव में राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर पाएंगे।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...