देवघर डीसी पर गिरी चुनाव आयोग की गाज, भाजपाइयों में उत्साह

जामताड़ा : पिछले दो माह पूर्व गोड्डा सांसद निशिकान्त दुबे पर देवघर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के पांच थानों में चुनाव आचार संहिता से संबंधित देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद इस मामले को लेकर निशिकान्त दुबे ने झारखण्ड राज्य चुनाव आयोग के समक्ष देवघर उपायुक्त के खिलाफ शिकायत किया. चुनाव आयोग को शिकायत मिलने के बाद सारे बिंदुओं पर जांच करवाया, जिसमें निशिकान्त दुबे को बेदाग पाया गया और सरकार को आदेश दिया कि अविलंब उनको पद मुक्त किया जाय.

आयोग के इस पहल के बाद जामताड़ा भाजपा में खुशी की लहर है. भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री सुरेश राय ने कहा की मधुपुर विधानसभा चुनाव होने के छः माह बाद देवघर जिले के पांच थाने में झूठा मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद निशिकान्त दुबे ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराया था. वहीं मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास ने कहा की देवघर उपायुक्त ने एक साजिश के तहत सांसद को झूठा मुकदमा दर्ज किया. चुनाव आयोग की जांच प्रक्रिया के बाद सच्चाई सामने आ गया है. साथ ही आयोग ने सरकार को आदेश दिया कि बिना चुनाव आयोग के आदेश से पहले इन्हें कोई भी जिला में पदभार न दें.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

देवघर में रोपवे हादसा : आसमान और जमीन के बीच फंसी 48 जिंदगियां को बचाने की जंग, अब तक 32 लोग उतारे गए

जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेचा मुर्गा-अंडा

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...