Advertisment

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, EVM पर उम्मीदवारों के नाम के साथ होंगे कलर फोटो

नई दिल्ली : बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चल रहे विवाद के बीच बुधवार यानी 17 सितंबर को मुख्य चुनाव आयोग (ECI) ने बड़ा फैसला लिया है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अब उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिन्ह के साथ उनके कलर फोटो भी होंगे। इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगा।

Goal 7 22Scope News

एक ही नाम वाले उम्मीदवारों की वजह से वोटर्स में कंफ्यूजन हो क्रिएट हो जाता है – ECI

चुनाव आयोग के मुताबिक, एक ही नाम वाले उम्मीदवारों की वजह से वोटर्स में कंफ्यूजन हो क्रिएट हो जाता है। इसी वजह से ईवीएम पर उम्मीदवार की कलर फोटो लगाई जाएगी ताकि वोटर को कोई कंफ्यूजन न रहे। ईसीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि फोटो तीन-चौथाई हिस्से पर छापे जाएंगे, ताकि वोटर को क्लीयर फोटो दिखाई दे।

ECI ने उम्मीदवारों के सीरियल नंबर और नोटा विकल्प को और भी प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है

चुनाव आयोग ने कहा कि यह पहल पिछले छह महीनों में चुनाव प्रक्रियाओं को बेहतर करने और मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए 28 उपायों का हिस्सा है। ईसीआई ने उम्मीदवारों के सीरियल नंबर और नोटा विकल्प को और भी प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक समान फॉन्ट और बड़े साइज में होंगे ताकि सभी को आसानी से पढ़ा जा सके।

अधिकतर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को संभवत: कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पडेगी – ECI

चुनाव आयोग जल्द ही पूरे भारत में एसआईआर शुरू करने की तारीख तय करेगा और राज्यों में मतदाता सूची की समीक्षा का काम साल के अंत से पहले शुरू हो सकता है। इसे लेकर ईसीआई ने बुधवार को कहा कि अधिकतर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को संभवत: कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पडेगी। क्योंकि उनके नाम राज्यों में हुए पिछले एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘कोई भी गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...