Election Update : यूपी समेत 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग 13 की बजाय 20 नवंबर को

डिजीटल डेस्क : Election Update – यूपी समेत 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग 13 की बजाय 20 नवंबर को। सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से एक के बाद एक अहम आदेश जारी हो रहे हैं। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने अब नया Election Update जारी किया है।

इसके तहत उत्तर प्रदेश समेत 3 राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी समेत कई प्रमुख दलों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों के लिए 13 नवंबर को तय वोटिंग की तिथि को रद्द करते हुए हो रहे उपचुनावों के लिए नई तारीख तय कर दी है।

अब 20 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी और मतों की गणना 23 नवंबर को होग।

त्योहारों के पड़ने के चलते चुनाव आयोग ने बदली वोटिंग तिथि

अचानक किए गए इस बदलाव के बारे में भी चुनाव आयोग ने ब्योरा दिया है। बताया है कि अलग-अलग त्योहारों की वजह से उत्तर प्रदेश के अलावा केरल और पंजाब में कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय दलों के अनुरोध पर आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है।

कई राजनीतिक दलों की ओर से यह आशंका जताई गई थी कि त्योहारों की वजह से 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग में मतदान कम हो सकता है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

यूपी के 9, पंजाब के 4 और केरल के 3 विधानसभा और वायनाड लोकसभा उपचुनाव होने हैं…

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की 10 रिक्त पड़ी सीटों में से 9 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है, जबकि पंजाब में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव के दौरान वोट डाले जाएंगे। साथ ही केरल में वायनाड लोकसभा सीट के अलावा 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं।

चुनाव आयोग की ओर से पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 3 राज्यों समेत कुल 15 राज्यों की 48 रिक्त पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे थे। इसके अलावा खाली पड़ी लोकसभा की 2 सीटों पर भी वोटिंग कराई जानी थी।

इसके लिए 13 नवंबर को वोटिंग की तारीख तय की गई थी लेकिन यूपी, पंजाब और केरल में त्योहारों की वजह से तारीखों में बदलाव करना पड़ा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...