यूपी में चुनाव आयोग का एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक बजे तक 31.47 फीसदी वोटिंग

डिजीटल डेस्क : यूपी में चुनाव आयोग का एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक बजे तक 31.47 फीसदी वोटिंग। यूपी में बुधवार को 9 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान हंगामा, हो-हल्ला और आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव आयोग का डंडा चला है।

चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए इन उपचुनावों की ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस वाले भी शामिल हैं। इस बीच दोपहर एक बजे तक यूपी में चुनाव आयोग ने 31.47 फीसदी तक मतदान होने की पुष्टि की है।

यूपी में चुनाव आयोग का 3 स्थानों पर हुआ एक्शन

समाजवादी पार्टी के ताबड़तोड़ शिकायतों और आरोपों के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने भी एक्शन लिया है। उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में जारी वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता संबंधी शिकायतों पर 3 जगहों पर तत्काल आयोग ने सख्ती की है।

कानपुर के सीसामऊ में दो पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सबइंस्पेक्टर शामिल हैं। मतदाता पहचान पत्र चेकिंग पर दोनों सस्पेंड किए गए हैं।

इसी तरह मुजफ्फरनगर में भी चुनाव आयोग का एक्शन हुआ है। आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर वहां 2 दारोगा को सस्पेंड किया गया है। वोटिंग के बीच मुजफ्फरनगर के दो सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों का नाम नीरज कुमार और ओमपाल सिंह है।

लगे हाथ एसएसपी मुरादाबाद ने शिकायत मिलने पर कुंदरकी में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को ड्यूटी से हटाया। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

यूपी के सीसामउ में बुधवार को वोटिंग के हो-होल्ला करते लोगों को पोलिंग बूथ से हटाते पुलिसकर्मी।
यूपी के सीसामउ में बुधवार को वोटिंग के हो-होल्ला करते लोगों को पोलिंग बूथ से हटाते पुलिसकर्मी।

अपराह्न एक बजे तक उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग में कुंदरकी सबसे आगे…

आज 4 यूपी की 9 विधानसभा सीटों (कटेहरी, करहल , मीरापुर , गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर , फूलपुर और कुंदरकी) पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस उपचुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, अपराह्न एक बजे तक यूपी में सबसे ज्यादा वोटिंग का रुझान कुंदरकी विधानसभा के वोटरों में दिखा है।

आयोग की ओर से जारी ब्योरे के मुताबिक, कुंदरकी सीट पर 41.01 प्रतिशत, करहल सीट पर 32.39 प्रतिशत, कटेहरी सीट पर 36.54 प्रतिशत, गाजियाबाद सीट पर 20.92 प्रतिशत, सीसामऊ सीट पर 28.50 प्रतिशत, मीरापुर सीट पर 36.77 प्रतिशत, मझवां पर 31.68 प्रतिशत, खैर सीट पर 28.80 प्रतिशत और फूलपुर सीट पर 26.67 प्रतिशत हो चुका है।

बुधवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में वोटिंग के कतार में लगीं महिलाएं।
बुधवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में वोटिंग के कतार में लगीं महिलाएं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के संगीन आरोपों के बाद आयोग हुआ सख्त, दिए निर्देश…

सपा मुखिया अखिलेश यादव के गंभीर आरोपों एवं समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने गंभीर संज्ञान लिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईओ) राजीव कुमार ने यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी और सभी जिला चुनाव अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी  को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें।

सीईओ ने कहा कि सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेके त्वरित कार्यवाही करें और उसे सोशल मीडिया के जरिए भी शिकायतकर्ता को टैग कर इन्फॉर्म करें। किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए। किसी भी प्रकार का पक्षपाती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर अगर कोई दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी 9 जिलों में तैनात पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे कड़ी नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हों।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...