बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, झारखंड में लॉन्च हुआ ‘कस्टमर सेल्फ एप’

रांची: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिलिंग से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ‘कस्टमर सेल्फ एप’ शुरू करने की योजना बनाई है। यह एप फिलहाल पूरी तरह से कार्यशील नहीं है, लेकिन तकनीकी रूप से इसे शीघ्र सक्रिय किया जा रहा है।

उपभोक्ता इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए उपभोक्ता अपने घर की लोड डिटेल्स, बिजली खपत (यूनिट), बिल की स्थिति, पिछले भुगतान और अन्य आवश्यक जानकारी कुछ ही क्लिक में देख सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा अभी एप्पल फोन (iOS) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इस प्लेटफॉर्म के लिए भी एप विकसित किया जाएगा।

कस्टमर सेल्फ एप –

इस एप का साफ्टवेयर हैदराबाद की फ्लूएंट ग्रिड कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। शहर में पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस सुविधा की जानकारी दी जा रही है। बावजूद इसके, अभी तक बहुत कम लोगों को इस एप की जानकारी है, जिसके चलते अधिकांश उपभोक्ता अभी भी पुराने माध्यमों—जैसे बिजली बिल काउंटर, कॉमन सर्विस सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल—का ही उपयोग कर रहे हैं।

जेबीवीएनएल का मानना है कि इस एप के सक्रिय होने से बिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, उपभोक्ताओं को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी और उनकी शिकायतों का समाधान भी त्वरित रूप से हो सकेगा।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...