कुचाई के बारूदा गांव में पुलिस को मिली सफलता, एक हथियार भी बरामद
Saraikela : जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ हुई, जिसमें दो माओवादी को ढेर कर दिया गया.
मामला जिला के कुचाई व टोकलो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के बारूदा गांव की है.
पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मारा गिराया.
दो माओवादी ढेर – पुलिस को देख नक्सलियों ने की फायरिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से उक्त क्षेत्र पर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
ऐसे में आज पुलिस को देखकर नक्सलियों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी.
इससे घटनास्थल पर ही दो नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया व एक हथियार भी बरामद किया गया है.
इससे पुलिस को काफी बड़ी सफलता मिली है. समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी था.
दो माओवादी ढेर – रूक-रूककर फयरिंग कर रहे नक्सली
बताया जाता है कि पुलिस ने नक्सलियों को चारो ओर से घेर लिया है.
नक्सली रूक-रूककर फयरिंग कर रहे हैं.
वहीं, नक्सिलयों के मारे जाने की खबर पाकर पुलिस के बड़े पदाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.
मालूम हो कि पिछले दिनों निशानदेही पर टोकलो थाना के झरझरा के
हाटबाजार से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. उसे अज्ञात स्थान पर लेकर पूछताछ किया जा रहा है.
गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
उन्हीं नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस कुचाई व टोकलो थाना के जंगल में
नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है.
दो करोड़ इनामी आनलदा के दस्ते के नक्सली बताया गया.
इधर, एसपी अशुतोष शेखर ने अभी तक नक्सली की मारे जाने की पुष्टि नहीं की है.
रिपोर्ट: बिरेंद्र
Highlights


