बोकारो सदर अस्पताल के मुख्य गेट से दो साल में नहीं हटवाया जा सका अतिक्रमण

बोकारो : सदर अस्पताल के मुख्य गेट से दो साल के बाद भी आज तक अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है। अब यह मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। मालूम हो कि सदर अस्पताल एवं आयुष चिकित्सा विभाग एक दूसरे के बगल में है।

दोनों अस्पतालों का गेट सटे हुए हैं,जिसके कारण मरीजों को आने-जाने में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।लिहाजा दो वर्षो से जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा डीसी, एसपी, डीडीसी, एसडीएम को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन इन अधिकारियों के लापरवाही से आज तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई करवाई नहीं हुई है।

आगलगी की घटना पर हो सकती है मुश्किल

सबसे बड़ी बात है कि यदि अस्पताल में अगलगी की घटनाएं होती हैं तो कई लोगों की जानें बचाना इसलिए मुश्किल होगा कि अस्पताल का गेट अतिक्रमित होने के कारण अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाएगी।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के दौरान फर्जी कैंडिडेट को रजिस्टर ने धर दबोचा

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों की मानें तो आए दिन दुकानदारों द्वारा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कहासुनी होते रहती हैं, लेकिन सक्षम अधिकारी संज्ञान नहीं लेते है।

Vietnam Road Accident: राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने...

Vietnam Road Accident, रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने की...

RIMS Ranchi TAVI: रिम्स में पहली बार सफल TAVI, झारखंड में...

RIMS Ranchi TAVI, रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक...

Jharkhand Bhawan Lift Accident: लिफ्ट में कई घंटे फंसा पूर्व सांसद...

Jharkhand Bhawan Lift Accident, पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में 29 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार झारखंड...