नहीं है सदर अस्पताल में बर्न यूनिट, लोगों को होती है परेशानी

बोकारोः सदर अस्पताल कई सालों से संचालित है, लेकिन इस सदर अस्पताल में अभी तक बर्न यूनिट की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जिस कारण जिले के सुदूर इलकों से आए गरीब मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. मरीज को मजबूरी में निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है.

क्योंकि निजी अस्पताल का बर्न यूनिट सदर अस्पताल से महज कुछ दूरी पर है. सदर अस्पताल में बने बर्न यूनिट में कोई संसाधन ही नहीं है और ना ही डॉक्टर की उप्लब्धता है. जिस कारण ये बर्न यूनिट बदहाली का आलम झेल रहा है. हमेशा इस यूनिट मे ताला जड़ा रहता है.

सिविल सर्जन ने कहा की बर्न यूनिट बना हुआ था. लेकिन कुछ संसाधन और कर्मचारी के कमी के कारण चालू नहीं किया गया था. मैं इसको जल्द चालू करा दूंगा. इसका संसाधन भी उपलब्ध करा दिया है और आउटसोर्सिंग कर्मचारी को डिपोलाइड कर के दशहरे तक बर्न यूनिट को चालू करा दूंगा.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...