रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में मतदान प्रारंभर,लोगों में दिख रहा है उत्साह

रांची :  छठे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची के साथ ही धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में एक घंटे से वोटिंग हो रही है। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो या है, जो इस बार शाम पांच बजे तक चलेगा। पांच बजे जो भी कतार में होंगे, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा।

मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

निजी प्रतिष्ठानों में भी कर्मियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। बूथों पर ईवीएम और अन्य मतदान सामग्री के साथ मतदानकर्मियों पहुंच चुके हैं।

झारखंड की चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,963 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 3,361 मतदान शहरी तथा 5,602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, कुल 290 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान में तीन वर्तमान सांसद संजय सेठ (रांची), विद्युत वरण महतो (जमशेदपुर) तथा चंद्रप्रकाश चौधरी (गिरिडीह) एवं इतने ही विधायकों दुल्लू महतो (धनबाद), मथुरा महतो (गिरिडीह) तथा समीर मोहंती (जमशेदपुर) सहित 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Giridih : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी खेल,...

Giridih : गिरिडीह जिला के पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार में रविवार देर रात चंद डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प...