हेयरकट के कारण परीक्षा से वंचित छात्र अब कल देंगे टेस्ट

रांची: संत जेवियर्स स्कूल प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों हेयर स्टाइल को लेकर 52 छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा से वंचित करने के मामले में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को स्कूल प्रबंधन से मिला.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि प्राचार्य स्कूल में नहीं थे, इस कारण उप प्राचार्य रवि भूषण खेस से वार्ता हुई.

उन्होंने कहा कि अनुशासन की लगातार अवहेलना कर रहे कुछ बच्चों को परीक्षा देने से रोका गया था. स्कूल अनुशासन से कोई समझाैता नहीं करेगा.

इसमें अभिभावकों का भी सकारात्मक सहयोग मिलना चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य संवारा जा सके.उन्हों ने कहा कि स्कूल की ऐसी कभी मंशा नहीं रही कि छात्रों को परेशानी हो.

स्कूल प्रबंधन छात्रों के अच्छे भविष्य के लिए योजना बनाती है. वहीं अजय राय ने कहा कि स्कूल सभी विषयों की जानकारी अभिभावकों को भी समय- समय पर दे, ताकि अभिभावकों को शिक्षा और अन्य गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे.

उप प्राचार्य ने कहा कि जिन छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा देने से वंचित किया गया था, उनके लिए 10 जनवरी को परीक्षा ली जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में नीरज भट्ट, विजय सिंह, मुकेश साहू मौजूद थे.

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...