झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बीते 11 महीनों से नए लाभुकों की Entry बंद, जबकि हर महीने 8 से 20 हजार नाम हट रहे हैं। अब तक 5.63 लाख नाम कटे, 2.5 लाख आवेदन लंबित।
Entry Block in Maiyya Samman Yojana:मंईयां सम्मान योजना में एंट्री 11 महीने से बंद, लेकिन एग्जिट चालू
रांची: झारखंड की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में एक बड़ा अंतर्विरोध सामने आया है। योजना के पोर्टल पर बीते 11 महीनों से नई पात्र महिलाओं का नामांकन पूरी तरह ठप है, जबकि 50 वर्ष की आयु पूरी होते ही महिलाओं के नाम स्वतः हट रहे हैं। इस दौरान 1 लाख 33 हजार 776 महिलाएं केवल उम्र सीमा के कारण सूची से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, करीब 2.5 लाख नई आवेदिकाएं नाम जोड़ने के लिए इंतजार कर रही हैं, लेकिन पोर्टल में एंट्री का गेट ही बंद है।
Key Highlights
11 महीनों से नए लाभुकों के लिए पोर्टल बंद, एंट्री रुक गई
हर महीने 8,000 से 20,000 महिलाओं के नाम सूची से हट रहे
अब तक कुल 5.63 लाख नाम योजना से हटे
2.5 लाख महिलाएं नामांकन की प्रतीक्षा में
गिरिडीह, रांची, धनबाद में सबसे अधिक लाभुकों के नाम कटे
स्थानीय अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि पोर्टल खराब है, जबकि जानकारों का कहना है कि नए लाभुक जोड़ने पर गैर-घोषित रोक लगी हुई है। नियम के अनुसार 18 से 50 वर्ष की महिलाएं योजना की पात्र हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बताती है कि बाहर निकलने का रास्ता खुला है, अंदर आने का नहीं।
Entry Block in Maiyya Samman Yojana:अब तक 5 लाख 63 हजार 791 लाभुक सूची से हटे
मुख्यमंत्री ने पहली बार बढ़ी हुई राशि 6 जनवरी 2025 को जारी की थी। उस दिन 56 लाख 61 हजार 791 लाभुकों के खाते में 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 1415 करोड़ 44 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद सत्यापन सहित अन्य कारणों से 5 लाख 63 हजार 791 महिलाओं के नाम योजना से हट चुके हैं।
सत्यापन में गलत व फर्जी लाभुकों की संख्या 4.30 लाख बताई गई है, जबकि 50 वर्ष आयु सीमा पूरी होने पर 1.34 लाख नाम काटे गए।
Entry Block in Maiyya Samman Yojana:12 जिलों में सबसे ज्यादा नाम कटे: गिरिडीह, रांची और पलामू शीर्ष पर
नाम कटौती के आंकड़ों में गिरिडीह पहले स्थान पर है, जहां 12,269 नाम हटाए गए। रांची में 10,869 और धनबाद में 9,847 नाम कटे। बोकारो में 8,712, पूर्वी सिंहभूम में 8,323 और देवघर में 7,493 लाभुक सूची से बाहर हुए।
सबसे कम नाम कटने वाले जिले हैं – सरायकेला 1,366, लोहरदगा 2,247, सिमडेगा 2,613 और खूंटी में 2,654 नाम हटे।
Entry Block in Maiyya Samman Yojana:योजना की शुरुआत से अब तक – एक नज़र
अगस्त 2024 में योजना की शुरुआत
शुरुआत में 1000 रुपए प्रति माह सहायता
विधानसभा चुनाव से पहले राशि बढ़ाकर 2500 रुपए की घोषणा
6 जनवरी 2025 को पहली बार बढ़ी राशि ट्रांसफर
56.61 लाख लाभुकों को 1415 करोड़ 44 लाख रुपए ट्रांसफर
सत्यापन में 4.30 लाख नाम फर्जी पाए गए
उम्र सीमा के कारण 1.34 लाख नाम हटे
अक्टूबर में 51.04 लाख, नवंबर में 50.98 लाख लाभुक
दिसंबर में संख्या और घटने का अनुमान
Highlights







