8 और 9 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

जिसके अनुसार ट्रेन संख्या 08639 रांची पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 8 जून को दोपहर 14: 10 बजे रांची से रवाना होगी और उसी दिन 23:00 बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 08640 पटना रांची परीक्षा स्पेशल 9 जून को 21.10 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी.

ट्रेन का स्टॉपेज मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी में होगा.ट्रेन संख्या 08109 टाटानगर पटना परीक्षा स्पेशल 8 जून को 16.15 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन अहले सुबह तीन बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 08110 पटना टाटानगर परीक्षा स्पेशल 9 जून को 21.15 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 07.15 बजे टाटानगर पहुंचेगी. विशेष ट्रेन का स्टॉपेज चांडिल, पुरुलिया, भोजुडीह और मोहुदा में होगा.

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...

Jharkhand News: अवैध भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल 83 दिन से...

 झारखंड में अवैध भवनों के नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन लंबित हैं। योजना बंद हुए 83 दिन हो गए, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अब तक...