उत्पाद विभाग की टीम ने क्रेटा कार से बरामद की विदेशी शराब

गोपालगंज : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने क्रेटा कार से चार कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं उत्पाद पुलिस ने बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री स्व. सुभाष सिंह के भाई और वर्तमान विधायक कुसुम सिंह के देवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गिरफ्तारी से पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर अशोक सिंह जो वर्तमान विधायक कुसुम देवी के देवर और हरकेश साह खवाजेपुर गांव के निवासी है। उत्पाद पुलिस ने यह करवाई नगर थाना के कररिया गांव के समीप किया है।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान कररिया गांव के पास उत्पाद टीम ने क्रेटा कार शराब के साथ दो लोग को गिरफ्तार किया गया है। शराब और कार के साथ खवाजेपुर गांव के अशोक सिंह और हरकेश हरकेश साह को गिरफ्तार किया गया है। ये उत्तर प्रदेश के निर्मित देशी शराब को यूपी से तस्करी कर लाया जा रहा था। उत्पाद विभाग अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...