थाना दिवस पर सफाई के दौरान चैनपुर थाना परिसर में धमाका

Palamu: चैनपुर थाना परिसर में सफाई के दौरान जोरदार धमाके से चार चौकीदार, एक जवान सहित पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है. सभी घायलों का इलाज मेदनी राय मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में करवाया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना परिसर में सफाई के दौरान बोतल फटने से चौकीदार सहित कुछ लोग जख्मी हो गए.  बम होने के सवाल पर कहा कि मामले की जांच के बाद ही पुख्ता जानकारी दी जा सकती है.

vlcsnap 2021 11 21 18h02m03s726 1 22Scope News

बताया जा रहा है कि चौकीदार, जवान आदि के द्वारा थाना परिसर की सफाई की जा रही थी. तभी अचानक से जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गए. आनन-फानन में थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जख्मी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज,अस्पताल भेजवाया गया.

विस्फोट इतना जोरदार था कि थाना से सटे अगल-बगल के घरों में भी इसका असर महसूस किया गया. थाना परिसर से सटे आवास में रहने वाले एक युवक ने बतलाया कि मलबा  उसके आंगन आकर गिरा. उसके बाद थाना परिसर से चीखने -चिल्लाने की आवाज आने लगी.

कूड़े के ढेर में बम होने की आशंका

आशंका व्यक्त की जा रही है कि कूड़े के ढेर में बम जैसा कोई विस्फोटक पड़ा था. जब कर्मियों ने कचरे को जमा कर आग लगाई, तब विस्फोट हो गया. थाना भवन की छत का कुछ मलबा भी टूट कर नीचे गिरा. घायलों की पहचान नंदू मांझी, फेंकन मांझी, संतोष मांझी और मनोज कुमार और कॉन्स्टेबल सुबोध कुमार के रुप में की गई है.  चौकीदार नंदू मांझी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. शरीर में जहां-तहां छर्रा घुस गया है.

BREAKING : यूक्रेन की राजधानी सहित इन जगहों पर धमाका, बाइडेन ने कहा- जंग के लिए रूस जिम्मेदार

Bihar School Holiday: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे...

Bihar School Holiday November 2026: बिहार में त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छुट्टियों...

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...