नवगछिया में एक बार फिर जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया में एक बार फिर जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां तटबंध के स्पर का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल, इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या-9 का 70 मीटर का बोल्डर क्रेटिंग कार्य रविवार की देर रात गंगा में समा गया। जबकि पिछले ही महीने छह करोड़ की लागत से बॉर्डर क्रेटिंग का कार्य कराया गया था। इसके बाद जल संसाधन विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस बोल्डर क्रेटिंग पर लोग भरोसा जताते हैं, वह भी गंगा का जलस्तर नहीं झेल सका। कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बु आ रही है।

DIARCH Group 22Scope News

इसी तटबंध का एक बड़ा हिस्सा पिछले साल ध्वस्त हुआ था

इसी तटबंध का एक बड़ा हिस्सा पिछले साल ध्वस्त हुआ था। जिसके बाद लाखों की आबादी प्रभावित हुई थी। करोड़ों का नुकसान हुआ था। उस हिस्से में भी 34 करोड़ से कार्य कराया गया था। उसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बांध टूटने की खबर पर मुख्य अभियंता और प्रमुख समेत कई अधिकारी बांध पर पहुंचे हैं। कटावरोधी कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : क्लास रूम से बच्चे नदारद, हल्की बारिश से जलमग्न हुआ विद्यालय…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...