फर्जी अपहरण कांड का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : नवादा के कौवाकोल थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उक्त लिखित आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचे वहां का निरीक्षण किया गया। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

आपको बता दें कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त मनीष कुमार को गिरफ्तार कर थाना परिसर लाया गया एवं उस संगठन पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसने इस अपहरण कांड में अपनी संलिप्तता बताई एवं अपना अपराध स्वीकार किया। अपने बयान में उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसके मामा सुजीत को मारने अपने पत्नी के हत्या कर दी थी। जिस संदर्भ में जमुई जिला अंतर्गत चंद्रदीप थाना में मामला दर्ज है। इसी कांड में आरोपित होने के कारण करीब 27 महीने जेल में रहने के बाद कुछ महीने पूर्व जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने इस कांड के गवाह अपने पत्नी के जीजा रंजीत कुमार को गवाही देने से मना किया लेकिन वह नहीं माना।

यह भी देखें :

इस बात को लेकर सुजीत कुमार उसका भगीना मनीष कुमार एवं मनीष का चचेरा भाई चंदन कुमार ने मिलकर एक षड्यंत्र बनाया। इस संयंत्र के तहत सुचित कुमार द्वारा 24 नवंबर को अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। मनीष कुमार द्वारा पुलिस को भ्रमित करने के लिए यह बताया गया कि साधु रंजीत कुमार द्वारा सुजीत कुमार का अपहरण कर लिया गया है। इधर, सुजीत कुमार, मनीष के फूफा राजेश कुमार एवं चंदन कुमार के साथ जंगल में जाकर छुप गए। रात होने पर वह लोग वापस राजेश कुमार के घर आए जहां मनीष कुमार के निशानदेही पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, शेष एक फरार है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। उनसे पूछताछ उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : मध्याह्न भोजन की कालाबाजारी, 35 बोरा चावल जब्त

अनिल कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...