Advertisment

झरिया में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

धनबाद : झरिया के जामाडोबा डुमरी में चल रहे अवैध अंग्रेजी शराब और देशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शिबू साव और दीपक शाव के आवास पर छापेमारी कर फैक्ट्री में भारी मात्रा में शराब सहित रैपर और खाली बोतल बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जामाडोबा डुमरी 2 नम्बर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के समीप शिबू साव और दीपक साव के आवास में अवैध शराब बनाने की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई जहां 180 बोतल विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब, 400 विभिन्न ब्रांडों के खाली बोतल, ढक्कन और रैपर बरामद किया गया।

साथ ही गोगा पाण्डे के होटल में भी छापेमारी की गई जहां से 25 बोतल शराब जब्त किया गया। मामले में शिबू साव, दीपक साव और गोगा पाण्डे पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल दीपक साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बांकी लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। एसडीपीओ ने कहा कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहेगी।

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...