Ranchi रेलवे स्टेशन से पकड़ाया फर्जी आदमी, कस्टमर बनकर…

Ranchi : आज रांची रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक फर्जी व्यक्ति ने टिकट काउंटर में घुसकर पैसे उड़ा ले गया। हालांकि आरपीएफ की तत्परता से उस व्यक्ति को पैसे के साथ पकड़ लिया गया। आरपीएफ की टीम ने चोर को पैसों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के बुकिंग काउंटर के पास एक व्यक्ति आया और टिकट मांगने लगा इसी दौरान टिकट काट रहे महिला कर्मचारी का ध्यान थोड़ी देर के लिए जैसे ही हटा वैसे ही व्यक्ति ने बुकिंग काउंटर से 29000 रुपए उड़ा लिए और वहां से उड़छू हो गया। टिकट काट रहे कर्मचारी उसको पकड़ पाते तबतक वह वहां से भाग गया था।

Ranchi : फर्जी कस्टरमर बनकर पहुंचा था टिकट काउंटर

जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ रांची पोस्ट को दी। उसके बाद घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें पैसे उड़ाता हुआ व्यक्ति दिख गया। आरपीएफ ने तुरंत चारों तरफ उसकी तस्वीर को सर्कुलेट कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने चोर को स्टेशन के मुख्य द्वार के पास दबोच लिया।

आरपीएफ ने व्यक्ति के पास से चोरी किया गया 29000 रुपए बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम सूरज कुमार है और चुटिया हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ranchi ranchi

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...