खाकी जैकेट पहने फर्जी पुलिसवालों ने बुजुर्ग से 55 हजार रुपए ठगे

रांची: राजधानी के जेजे रोड में खाकी जैकेट पहने दो फर्जी पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग से 55 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का शिकार हुए करमटोली चौक निवासी 68 वर्षीय बाबू चंद्र ठाकुर ने कोतवाली थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बाबू चंद्र ठाकुर लालजी हीरजी रोड स्थित सुशील इंटरप्राइजेज में 40 वर्षों से कार्यरत हैं। 12 फरवरी की शाम वे व्यापारियों से वसूली के 1,12,800 रुपए लेकर अपने कार्यालय लौट रहे थे। तभी जेजे रोड पर एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए आया और कहा कि “साहब बुला रहे हैं।” कुछ दूरी पर खड़ा दूसरा व्यक्ति ब्राउन शुगर की चेकिंग का बहाना बनाकर उनका बैग और पॉकेट चेक करने लगा।

इस दौरान दोनों ने चालाकी से 55 हजार रुपए निकाल लिए और फिर पैसे वापस डालने का दिखावा किया। जब ठाकुर अपने ऑफिस पहुंचे और बैग की जांच की, तो उन्हें 55 हजार रुपए कम मिले। घटना के बाद दोनों ठग फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी करीब 40 वर्ष के थे और उनमें से एक ने जिंस और खाकी जैकेट पहन रखी थी ताकि खुद को पुलिसकर्मी दिखा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...