महिला पुलिसकर्मी के खाते से ठगी कर उड़ाए 33 हजार रुपए, एटीएम में कार्ड बदलकर दिया वारदात को अंजाम


रांची: रा नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार की सुबह महिला पुलिसकर्मी के साथ ठगी की घटना सामने आई है। आरसीएच नामकुम में पदस्थापित अनिता देवी नाम की पुलिसकर्मी से एक युवक ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर 33 हजार रुपए निकाल लिए।

पीड़िता ने बताया कि वह करीब सुबह 11 बजे एटीएम से पैसे निकाल रही थीं, तभी एक युवक अंदर घुस आया और यह कहने लगा कि उनका ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है। युवक ने अनिता से तीन बार कार्ड डलवाकर कैंसिल करवाया और इसी दौरान चुपचाप कार्ड बदल दिया।

कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही अनिता देवी के मोबाइल पर 33 हजार रुपए निकासी का मैसेज आया। वह भागकर दोबारा एटीएम पहुंचीं, लेकिन तब तक ठग फरार हो चुका था।

इसके बाद अनिता देवी ने नामकुम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और तुरंत अपना एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 ठगी के तरीके से रहें सतर्क:

इस वारदात ने एक बार फिर चेताया है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति से मदद न लें और किसी के कहने पर बार-बार कार्ड का इस्तेमाल न करें।


English Keywords for SEO:

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...