धान के खेत में मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के पथराहा में शाम को धान खेत से एक किसान का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड नौ निवासी अशोक प्रसाद यादव (62) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अशोक यादव शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर धान के खेत में घास काटने के लिए गए थे। दोपहर ढाई बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान बेटे भूषण यादव खेत पर पहुंचे तो उन्होंने पिता का शव जमीन पर मुंह के बल पड़ा देखा। दोनों हाथ पीठ पर थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Goal 7 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई

आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शाम करीब पांच बजे सदर थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अशोक यादव अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की संभावना प्रतीत हो रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : कैनाल बड़े नहर के समीप मचा हड़कंप, झाड़ी से मिला अज्ञात युवक का शव

रमण कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...