किसानों की समस्याओं का अब मिनटों में होगा समाधान, इस एप पर मिलेगी हर जानकारी

रांची : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आज नेपाल हाउस झारखण्ड मंत्रालय में ‘किसान कॉल सेंटर’ और ‘ब्लॉकचेन’ ऐप की शुरुआत की गई. जिसका ऑनलाइन शुभारंभ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया.

Badal Patralekh1 22Scope News

इस दौरान मंत्री बादल ने कहा कि विभाग हमेशा तकनीक का किस प्रकार उपयोग किया जाए इस पर ध्यान देती है. इसी के अंतर्गत आज कृषि समस्याओं में आ रही किसानों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ किसान भाई-बहनों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए किसान कॉल सेंटर की शुरुआत की जा रही है. ताकि राज्य के किसान इसका फायदा उठा सकें. कॉल सेंटर के जरिए राज्य के किसानों की समस्याओं और सुझाव आएंगे, उससे संबंधित जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

ब्लॉकचेन एप से मिलेगा ये फायदा

app 22Scope News

ब्लॉकचेन एप के माध्यम से आपूर्ति किए गए बीजों को ट्रैक करने के लिए ब्लॉकचेन का उपयोग किया जाएगा. ब्लॉकचेन के माध्यम से बीज उत्पादक एजेंसी से गोदाम तक की बीच आपूर्ति का पता लगाने बीज परीक्षण प्रयोगशाला विक्रेताओं और लैंप /पैक्स द्वारा कृषकों तक वितरित बीजों का किया जा सकेगा, ताकि बीज वितरण में पारदर्शिता और प्रामाणिकता लाया जा सके.

1455 करोड़ रुपये की ऋण माफी

हमारी सरकार ने अब तक 1455 करोड़ रुपये की ऋण मांफी की है. टोटल 3 लाख 64 हजार 581 किसानों के ऋण माफ किये गए हैं, और अभी प्रक्रिया जारी है. इस बार समय पर खाद और बीज वितरित करने से रिकॉर्ड से अधिक उत्पादन होगी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Ramgarh- मिथेन गैस के रिसाव से किसानों में हड़कंप

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...