पिता ने ब्रांच मैनेजर पर लगाया हत्या का आरोप, मैनेजर फरार

Dhanbad : बैंक मोड़ स्थित श्रीराम प्लाजा में एक म्यूचुअल फंड कंपनी के दफ्तर से सोमवार को एक युवती का शव बरामद किया. वह रविवार दोपहर से लापता थी.

युवती की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ सिंघाड़ा तालाब निवासी निशा कुमारी के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पेट में धारदार वस्तु से वार करने के निशान मिले हैं.

मृतक के पिता दीपक भगत ने उक्त कंपनी के ब्रांच मैनेजर मटकुरिया निवासी नीरज आनंद पर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं ऑफिस ब्वॉय राहुल भी संदेह के घेरे में है.

पुलिस ने आरोपी मैनेजर के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला. मृतका के पिता दीपक भगत ने बताया कि सात दिसंबर 2023 को रांची में निशा की शादी हुई थी.

शादी से पहले वह इसी म्युचुअल फंड कंपनी में काम करती थी.शादी के बाद उसने यहां काम छोड़ दिया था.

मृतका के पिता ने धनबाद सिटी एसपी अजीत कुमार को बताया कि निशा ने रविवार को बताया कि उसकी एक सहेली की शादी है, जिसमें उसे शामिल होना है, इसके बाद उन्होंने उसे बाइक से बैंक मोड़ तक छोड़ दिया.

यहां निशा ने कुछ शॉपिंग करने की बात कही थी. लेकिन रात तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने बैंक मोड़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.

Also Read : श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मातम में बदली, शादीशुदा युवती की हत्या से मची सनसनी और फिर….

निशा के मोबाइल का लोकेशन लगातार श्रीराम प्लाजा मिलने पर देर रात उसके कार्यालय के बाहर खोजबीन की गयी, लेकिन कार्यालय अंदर और बाहर से बंद था.
सोमवार सुबह कार्यालय की चाबी राहुल नामक स्टाफ से मंगवाकर कार्यालय खोला गया, अंदर निशा का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि सिर कुर्सी पर था. उसकी कमर पर चाकू से प्रहार किया गया था.

हत्या का आरोप, मैनेजर फरार :

पुलिस श्रीराम प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. निशा के पिता दीपक भगत किसान हैं, उन्हें एक पुत्र गौरव और दो पुत्री हैं. निशा बड़ी पुत्री थी.  बैंक मोड़ पुलिस ने सोमवार दोपहर श्रीराम प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.

एक फुटेज में दिख रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1.02 बजे निशा श्रीराम प्लाजा में आते दिख रही है, जबकि उसका ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद इस भवन से 2.38 बजे निकलते दिख रहा है.

पुलिस अन्य फुटेज भी खंगाल रही है. बैंक मोड़ थाना के अनुसंधानकर्ता अमन कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.

 

Saffrn

Trending News

Prince Khan Gang: यूएई नंबर से रंगदारी की धमकी, झारखंड पुलिस...

 धनबाद से रांची तक कारोबारियों को धमकी देने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान झारखंड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। यूएई के वर्चुअल...

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img