श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मातम में बदली, शादीशुदा युवती की हत्या से मची सनसनी और फिर….

धनबाद: आज पूरा देश अयोध्या के राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के खुशी के उल्लास में डूबा में हुआ है वहीं एक परिवार के घर में युवती की हत्या होने से मातम छाया हुआ है।

धनबाद के बैंक मोड़ थाना इलाके में स्थित श्रीराम प्लाजा नामक मार्केटिंग कम्प्लेक्स के एक निजी कार्यालय में एक शादीशुदा महिला की शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

हत्या 1 22Scope News

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। वहीं महिला के पिता दीपक भगत ने बेटी की हत्या का शक जताते हुए मामले की उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

फ्रेंड की शादी का शॉपिंग करने निकली थी युवती

मृतका के परिजनों एवं उसके पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व अपनी बेटी को बैंक मोड़ स्थित चौराहा छोड़कर आए थे। उसे अपने फ्रेंड की शादी में जाना था इसके लिए उसे शॉपिंग करनी थी। देर शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। इसके बावजूद उसकी बेटी बरामद नहीं हुई।

कार्यालय के बाहर मिला शव

आज सुबह उन्होंने सिटी एसपी से मुलाकात कर बेटी को ढूंढने का आग्रह किया था और पुलिस के तरफ से उन्हें आश्वासन मिला था लेकिन अचानक उनका शव मिलने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवती के पिता ने राहुल नामक एक युवक पर संदेह जताते हुए पूरे मामले उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में प्लास्टिक बोतल के ढक्कनों से बना भव्य राम दरबार 

बता दें कि युवती 3 साल से बैंकमोड़ में स्थित उक्त कार्यालय में काम कर रही थी।

तीन माह पूर्व उसकी शादी हुई थी तब उसने काम छोड़ दिया था।

ऐसे में बन्द बैंक में वह कैसे पहुंची और कैसे उसकी हत्या हुई यह सवाल बना हुआ है।

परिवार ने घटना की जांच की मांग की है।

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...