Advertisement
Advertisement
Advertisement

फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंटों की संवेदनहीनता से चली गई बच्ची की जान, गिड़गिड़ाते रहे पिता लेकिन…

मधेपुरा: रविवार को मधेपुरा में फाइनेंस कंपनी की संवेदनहीनता से एक बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के लाचार पिता गिड़गिड़ाते रहे लेकिन फाइनेंस कंपनी के एजेंट का दिल नहीं पसीजा और अंत में बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया।

दरअसल पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के बोरराही गांव निवासी शंकर ऋषिदेव अपनी बेटी अंशु कुमारी का इलाज करवाने JNKT मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जा रहे थे। इसी दौरान मीरगंज गांव के समीप फाइनेंस कंपनी के तीन वसूली एजेंटों ने उनकी बाइक रोक ली और किस्त के पैसे नहीं देने के एवज में बाइक जब्त करने की बात कही। शंकर ऋषिदेव वसूली एजेंटों के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि उनकी बेटी की जान खतरे में है पहले उसे अस्पताल पहुंचा लेने दो फिर भले मेरी बाइक जब्त कर लेना लेकिन वसूली एजेंट सुनने के लिए तैयार नहीं थे।

इस बीच बच्ची की हालत बिगड़ती गई और उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और वसूली एजेंट को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे मौके से भाग निकले। बाद में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमारखंड और मुरलीगंज थाना के थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उन्होंने मामले में फाइनेंस कंपनी की भूमिका की जांच करने और कार्रवाई करने की भी बात कही तब जा कर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  केंद्र के सहयोग से बिहार आत्मनिर्भर बिहार की तरफ बढ़ा रहा तेजी से कदम, कृषि क्षेत्र में…

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...