पिलग्रीम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, धू-धूकर जली बोगी

गया : गया के पिलग्रीम स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लग गई. आग लगने के बाद धू-धूकर एक बोगी जलने लगी. आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना के बाद आरपीएफ के जवान, जीआरपी, रेलवे के अधिकारी सहित फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है. हादसे में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी. हालांकि तब तक पूरी स्लीपर बोगी जलकर राख हो चुकी थी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी बृजनंदन पाठक ने कहा कि वे टहलने के लिए इधर आए हुए थे. तभी देखा कि पिलग्रीम प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के एक स्लीपर बोगी से धुआं निकल रहा है. इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के अधिकारियों, गया के जिलाधिकारी एवं फायर बिग्रेड को दी. जिसके बाद रेलवे के कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया.

उन्होंने कहा कि 6 बोगी की ट्रेन खड़ी थी, जिसमें आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया था. एक स्लीपर बोगी में आग लगी है. मौके पर पहुंचे राहत दल द्वारा अन्य बोगियों को काटकर अलग किया गया. उन्होंने कहा कि घटना के समय कोई भी व्यक्ति ट्रेन के अंदर मौजूद नहीं था. हालांकि यह बड़ी घटना हो सकती थी. आगलगी का कारण स्पष्ट नही हो पाया है.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

Hajipur-श्रावणी स्पेशल ट्रेनों का बड़हिया स्टेशन पर होगा ठहराव

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...