Advertisment

Finance कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नवादा: बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बार फिर नवादा में पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल हालत में फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवादा नारदीगंज पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जेसिन बिगहा के समीप की है।

घायल की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई जो नारदीगंज में एक बाइक शोरूम में काम करता है। मामले में बताया जा रहा है कि वह अपना काम खत्म कर शाम में अपने घर की तरफ जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे रोक कर गोली मार दी। गोली लगने से फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायल तथा परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Deputy CM ने कहा ‘जीरो टॉलेरेंस की नीति पर कर रहे हैं काम’

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Finance Finance

Finance

Highlights

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...