Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर : कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है, जो अपनी मौसी के गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि अक्षय अपने मौसेरे भाई के साथ तालाब में नहा रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार...

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने घाटों किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बांका : छठ पूजा की तैयारी को लेकर बांका के जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। इसी कड़ी में बांका के डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने तारा मंदिर छठ घाट और चांदन नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा एसडीएम राजकुमार, सीओ प्रियंका कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। डीएम ने सर्वप्रथम तारा मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया।DM ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को साफ-सफाई कराने को लेकर दिया निर्देश  इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक...

गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA की ही सरकार, अपराध हुआ तो 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सम्राट ने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी। सुशासन का राज है। अगर बिहार में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन पारिवारिक झगड़े या जमीन विवाद को छोड़कर।सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ गरुआ की सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार...

छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता है FIR दर्ज, नगर निगम ने दिए निर्देश

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध कब्जा करने और श्रद्धालुओं से वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी छठ घाट निरीक्षण के दौरान और कुछ श्रद्धालुओं द्वारा नगर निगम को दी गई।

अवैध कब्जा और वसूली पर निगम सख्तः

मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने पत्र जारी कर बताया कि हाल के दिनों में यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्व सफाई के बाद स्थान पर अपने नाम, मोहल्ले या संगठन का नाम लिखकर कब्जा कर रहे हैं। यह गतिविधि न केवल अनुचित है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता और श्रद्धालुओं के बीच संबंध को प्रभावित कर सकती है। नगर निगम ने कई प्रमुख छठ घाटों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

कड़ी कार्रवाई के निर्देश:

नगर निगम ने इंफोर्समेंट टीम को ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश जारी किए हैं। निगम ने इंफोर्समेंट टीम से सभी तालाबों और घाटों का निरीक्षण कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने, किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा स्थान चिन्हित करने, नाम लिखने या कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली या दबाव डालने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और सभी चिन्हित और लिखे गए नाम हटाने को हटाने का निर्देश दिया है।

 

 

 

 

Related Posts

बिहार चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर...

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में भी सरगर्मी तेज है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री...

कुड़मी आरक्षण के विरोध में आदिवासी समुदाय की बैठक, जानिए क्या-क्या...

रांची. कुड़मी समुदाय की ST में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ आदिवासी समाज ने एक बार फिर सशक्त और स्पष्ट संदेश देते...

‘झारखंड में सरकार स्थिर, कांग्रेस से JMM नहीं नाराज’, बिहार में...

रांची. झारखंड की राजनीति में इन दिनों JMM और कांग्रेस के संबंधों में टकराव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel