तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कैमूर : कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया जाता है, जो अपनी मौसी के गांव आया हुआ था। बताया जाता है कि अक्षय अपने मौसेरे भाई के साथ तालाब में नहा रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : मोहनिया विधानसभा सीट से RJD को लगा बड़ा झटका, श्वेता सुमन का नामांकन रद्द…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...