राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए मामला

Desk. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ असम के गुवाहाटी में यह प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ यह एफआईआर उनकी ‘भारतीय राज्य’ वाली टिप्पणी को लेकर दर्ज कराई गई है।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। यह भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और 197(1)डी के तहत ‘भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य’ के लिए है।

अपनी शिकायत में मोनजीत चेतिया नाम के एक व्यक्ति ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर स्वतंत्र भाषण की सीमा को पार करने का आरोप लगाया और उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने ‘सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है।

बता दें कि, रायबरेली से सांसद गांधी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान यह बयान दिया था। वह सत्तारूढ़ भाजपा के वैचारिक गुरु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की भारत की ‘सच्ची आजादी’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img