Advertisment

क्रांतिकारी एकता दल के अध्यक्ष के घर में आग, सवालों के घेरे में भौरा ओपी प्रभारी

क्रांतिकारी एकता दल के अध्यक्ष के घर में आग, सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन

Jhariya-क्रांतिकारी एकता दल के अध्यक्ष मोहम्मद जफर अंसारी उर्फ पप्पू ने भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु के खिलाफ अपने घर में आग लगाने का आरोप लगाया है.

जफर अंसारी का आरोप है कि भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु अपने दल बल के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए आये थें. अपनी गिरफ्तारी की बात जानकार उसने ओपी प्रभारी से कपड़ा बदलने की अनुमति की मांग की. इसके बाद वह कपड़ा पहनने के लिए अंदर चला गया. कपड़ा पहनने और जाने के लिए  तैयार होने में कुछ देर हो गयी, इस बीच ओपी प्रभारी ने घर में ही आग लगा दिया.

राख में बदला घर 22Scope News
राख में तब्दील हुआ घर

जफर अंसारी ने ओपी प्रभारी पर स्थानीय दबंगों की मदद करने का आरोप भी लगाया है. जफर अंसारी का आरोप है  कि स्थानीय दबंगों के साथ ओपी प्रभारी की मिली भगत है. इन्ही स्थानीय दबंगों के दवाब  में उस पर जुल्म ढाया जा रहा है.  उसने  वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलवाने का आग्रह किया है.

इस मामले में अब तक पुलिस प्रशासन का  पक्ष प्राप्त नहीं हुआ है, एक बार इस मामले में पुलिस का पक्ष आ जाय तब ही स्थिति साफ हो पाएगी.

रिपोर्ट- अनिल 

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...