Commercial Advertisment

Begusarai में काली मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, 1 व्यक्ति को लगी गोली

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने काली मूर्ति विसर्जन करने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

घटना बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर दियारा की है। घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा गांव के रहने वाले स्वर्गीय आनंदी राय का पुत्र रामवृक्ष कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल रामवृक्ष कुमार ने बताया है कि बीती रात काली माता मूर्ति विसर्जन हो रहा था। इस मूर्ति विसर्जन में हम लोग शामिल थे। तभी गांव के ही अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

उन्होंने बताया कि हम शंख बजा रहे थे तभी अपराधियों ने गोली चलाया जिसके बाद गोली मुझे लगी। अपराधी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल अवस्था में रामवृक्ष कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल ने बताया कि फायरिंग करने वाला गांव का ही है जिसका किसी से विवाद चल रहा है और उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना की पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Sheikhpura में दिवाली की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, इस वजह से पुलिस कर रही है कैंप

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...