‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, खूंखार अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर

मुंबई : हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है.

रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल का पोस्टर ऑउट होते ही लोगों को फिल्म के

रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. ‘एनिमल’ के इस पोस्टर में रणबीर कपूर

काफी खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं.

जैसा फिल्म का नाम उसी तरह इस फिल्म के पोस्टर में भी रणबीर कपूर दिख रहे हैं.

animal1 22Scope News

‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर

31 की आधी रात करीब 12 बजे ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘एनिमल’ के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया. एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड लुक दिखाई दे रहा है. इस फोटो को देख कर लग रहा है कि वो किसी को गुस्सा में देख रहे हैं. एनिमल के पोस्टर में रणबीर बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

animal12 22Scope News

दर्शकों ने पोस्टर को किया पसंद

लंबी दाढ़ी और घुंघराले लंबे बालों में खून से लथपथ रणबीर का इंटेंस लुक देखने लायक है. ‘एनिमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को रणबीर का एक्शन अवतार दिखेगा. वही अब लोग इस लेटेस्ट पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं.

जल्द रिलीज होगी ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म एनिमल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी. सुपरस्टार रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आयेंगी. कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इसे डायरेक्ट किया है. रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल का कुल बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है.

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...