BOLLYWOOD : ‘महाराज’ से डेब्यू करेंगे जुनैद खान , पोस्टर हुआ जारी

BOLLYWOOD सुपरस्टार आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए अब पूरी तरह तैयार है. उनकी पहली फिल्म महाराज का पोस्टर मेकर्स के द्वारा जारी कर दिया गया. जुनैद की यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिस में रिलीज होगी.

कैसा है पोस्टर

महाराज फिल्म के मेकर्स के द्वारा जारी पोस्टर में जुनैद खान के साथ पोस्टर में उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर को देखकर ऐसा पता चल रहा है कि यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. बता दें जुनैद इस फिल्म में एक पत्रकार का रोल निभाने वाले हैं. उनके साथ इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे भी स्क्रीन साझा करेंगे.जुनैद खान की फिल्म महाराज 14 जून को नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी.

जुनैद की फैमिली बैकग्राउंड

जुनैद आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना के बेटे है. उनकी बहन ईरा खान अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई थी.

 

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...