Advertisment

मुंगेर के सोझी घाट गंगा नदी में छोड़ा गया भारतीय प्रमुख कार्प के मछली बीज

मुंगेर : गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -केंद्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी) कोलकाता के द्वारा मुंगेर के सोझी घाट पर गंगा नदी में दो लाख पचास हज़ार की संख्या में, भारतीय प्रमुख कार्प के मछली बीज को छोड़ा गया। राष्ट्रीय नदी रैंचिंग कार्यक्रम-2024 के अवसर पर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह जिला पदाधिकारी मुंगेर एवं विशिष्ट अतिथि जिला मत्स्य अधिकारी मुंगेर मनीष रस्तोगी की उपस्थिति थे।

सिफरी के निदेशक डॉ. बीके दास के मार्गदर्शन में (कतला, रोहू तथा मृगल) मछलियों के बीज को रैंचिंग सह जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत संचय किया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. बीके दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गंगा नदी में मछली और रैंचिंग के महत्व को बताया। उन्होने कहा कि इस वर्ष गंगा नदी में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियों के 30 लाख से ज्यादा बीज का रैंचिंग किया गया है। कार्यक्रम में प्रखंड जमालपुर के मत्स्यजीवि सदस्य पीएन चौधरी एवं आसपास गांव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी और गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : दोहरे हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने, कमर से पिस्टल निकालते दिखे अपराधी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...