Chaibasa: सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के मिले पांच बंकर, दो आईईडी भी बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटानागरा थाना क्षेत्र की जंगली पहाड़ी में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के 5 बंकर मिले हैं। इन बंकरों से सुरक्षाबलों ने 2 आईईडी (विस्फोटक उपकरण) बरामद किए। बम निरोधक दस्ते की मदद से दोनों आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने सभी बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया है।

Chaibasa: नक्सलियों के मिले पांच बंकर

बंकरों से बरामद सामग्री में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट और सेफ्टी फ्यूज शामिल हैं। इसके अलावा एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर और सिरिंज मैकेनिज्म भी मिले हैं। सुरक्षाबलों को काली और हरी रंग की वर्दी, एम्युनिशन पाउच और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

चाईबासा से हरि शर्मा की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...