जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना जुड़ावनपुर थाने के हजपुरवा की है जहां महादलित टोले में शराब के साथ पार्टी मनाई जा रही थी। इस दौरान करीब आठ से दस युवकों ने शराब पी थी जिसमें से पांच की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर है जिनका पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि हजपुरवा के महादलित टोले में हुई पार्टी में शराब पीने के कुछ ही घंटों के बाद पार्टी में शामिल दो युवकों की मौत हो गई थी। इलाज के क्रम में गुरुवार को पटना के पीएमसीएच में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम के साथ सदर एसडीपीओ और एसडीएम ने वारदात वाली जगह का दौरा किया और मामले की जांच में जुटी है। पांच मौतों के बाद पुलिस इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जुड़ावनपुर थाना के एसएचओ ने बताया कि इलाके के तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इस शहर की हवा सबसे जहरीली, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...