Jharia: झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के सामने गोलीबारी मामले में धनबाद से फोरेंसिक टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
Jharia: विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के सामने गोलीबारी
बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे झरिया के कतरास मोड़ स्थित रागिनी सिंह के कार्यालय के सामने स्टाफ रूम में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसके साथ ही दो युवक विधायक के कार्यालय में भी घुस गए थे। मामले को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रागिनी सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि शशि सिंह और नवीन सिंह उनकी हत्या करने की नीयत से कार्यालय में घुसे थे। साथ ही उन्होंने झरिया की पूर्व कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह और एकलव्य सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
Highlights