गिरिडीह: अवैध आरा मिलों पर वन विभाग का छापा, लाखों की लकड़ी और मशीनें जब्त

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत डोरंडा वन क्षेत्र के घोड़थम्बा इलाके में बुधवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी और लाखों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त की गईं।

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) अंकित कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि कोडरमा और धनवार क्षेत्र के जंगलों से अवैध रूप से लकड़ियां काटकर घोड़थम्बा के ढाकोसारण, दयालपुर और महबूब चौक स्थित आरा मिलों में खपाई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने टीम गठित कर रेंजर सुरेश रजक के नेतृत्व में छापेमारी की। टीम में वनपाल अमित कुमार, संत कुमार, महेश कुमार स्वर्णकार, विपिन विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, परमेश्वर सोरेन, संतोष किस्कू समेत दर्जनों वनकर्मी शामिल थे।

चारों आरा मिलों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया और अवैध लकड़ी व मशीनों को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

नमन नवनीत की रिपोर्ट

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...