Illegal sawmill Raid: वन विभाग की बड़ी कार्रवाईः अवैध आरा मिल पर छापा, लाखों की लकड़ी जब्त!

Bokaro: जिले में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने जरीडीह प्रखंड के टांड मोहनपुर स्थित विश्वकर्मा टिम्बर मिल पर छापा मारा। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां जो नजारा सामने आया उसने सभी को चौंका दिया।

लकड़ी सहित आरा मशीन जब्तः

मिल में बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से सागवान, सखुआ और अन्य बहुमूल्य लकड़ियों की कटाई और बिक्री की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 25 से 30 घन मीटर लकड़ी, एक दो पहिया वाहन और एक आरा मशीन जब्त की। इसके साथ ही विश्वकर्मा टिम्बर और मोहन टिम्बर नाम से जारी सेल रसीदें (Sale Receipts) भी बरामद की गई, जो इस पूरे अवैध नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि करती हैं।

जैसे ही मिल के संचालक अशोक शर्मा और मोहन शर्मा को छापे की भनक लगी, वे मौके से फरार हो गए। स्थल पर पड़ी ताजा लकड़ी की कटाई, आरा मशीन की गर्मी और ट्रक के टायरों के निशान इस बात का प्रमाण थे कि लकड़ी की तस्करी हाल ही में की गई थी।

मामले पर प्राथमिकी दर्जः

वन विभाग ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि फरार संचालकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी अवैध आरा मिल या लकड़ी की कटाई की जानकारी मिले, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

छापेमारी टीम में शामिल आधिकारीः 

इस कार्रवाई का नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल के आदेशानुसार किया गया। टीम में संदीप शिंदे (भा.व.से.), मोहम्मद तौहीद अंसारी, सुरेश तुड्डू, विजय कुमार, अरुण कुमार बाओरी, शशिकांत महतो, और रतन राय जैसे अधिकारी शामिल थे। साथ ही जरीडीह थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम को सहयोग दिया।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...