पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा, एक बार फिर से सक्रिय हो रहे है पत्थलगढ़ी समर्थक


Ranchi- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्यपाल से मिलकर कहा है कि राज्य में पत्थलगढ़ी समर्थक एक बार फिर से सक्रिय हो रहे है. साथ पत्थलगढ़ी समर्थकों को राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
रघुवर दास ने कहा कि जब से गठबंधन की सरकार बनी है, राज्य अशांत हो गया है. पत्थलगढ़ी समर्थक अचानक से एक बार फिर से सक्रिय हो रहे हैं.
हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रविरोधी शक्तियों के दबाव आकर हेमंत सरकार ने पत्थलगड़ी समर्थकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया.
रघुवर दास ने कहा कि जब पत्थलगढ़ी समर्थकों ने सात किसानों की हत्या किया तो हेमंत सोरेन ने कहा था कि इसमें मरने वाले और मारने दोनों ही मेरे हैं. मुख्यमंत्री के इस व्यक्तव्य से राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मनोबल बढ़ा.
रघुवर दास ने दावा कि राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी ताकतें झारखंड में एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं. दूसरे राज्य के सैंकड़ों पत्थलगड़ी समर्थक खूंटी और सिमडेगा जिले में सक्रिय है.
यहां बता दें कि रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में पत्थलगढ़ी की अनेक घटनाएं हुई थी. जिसको लेकर कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रघुवर सरकार की काफी आलोचना भी हुई थी.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...