LJP की पूर्व प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अवगत कराया क्षेत्र की समस्याओं से…

मुजफ्फरपुर: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ सभी पार्टी लोगों को लुभाने के लिए एक से एक लोक लुभावन वादे कर रही है तो दूसरी तरफ संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए सभी दावेदार न सिर्फ पार्टी आलाकमान के सामने अपनी छवि बनाने में जुटे हुए हैं बल्कि जनता के सामने भी उनका हितैषी बनने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से LJP के प्रत्याशी रह चुकी कोमल सिंह भी अपने क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें – मोकामा Firing मामले में अनंत सिंह को मिली बेल फिर भी रहना होगा जेल में, ये है कारण

इसी कड़ी में LJP की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रही हैं। उन्होंने गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदरा प्रखंड के बडगाव से शंकरपुर (पिलखी पुल) रोड की समस्या को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने एवं चौड़ीकरण करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी क्षेत्र की समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PM के दौरे पर तेजस्वी का तंज, कहा ’20 वर्षों का हिसाब नहीं, 15 वर्षों का रोते हैं रोना…’

अंशु झा की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...