PM के दौरे पर तेजस्वी का तंज, कहा ’20 वर्षों का हिसाब नहीं, 15 वर्षों का रोते हैं रोना…’

पटना: शुक्रवार को रोहतास के बिक्रमगंज में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने करीब 50 हजार करोड़ रूपये की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की तो दूसरी तरफ बिहार के विकास और बिहार के सरकार की जम कर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और नक्सलवाद के खत्म होने की चर्चा की तो राजद कांग्रेस पर भी जम कर हमले किये।

PM नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर राजद ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला किया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया X पर दो पोस्ट कर एनडीए सरकार और PM मोदी पर हमला किया। अपने पहले पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि ’20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।

यह भी पढ़ें – जातियों को साधने में जुटी बिहार की NDA सरकार, सवर्ण आयोग के साथ एसटी आयोग…

वहीं अपने दूसरे पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि ‘बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार द्वारा दिया हुआ रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, गरीबी और पलायन है। नीति आयोग के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार सबसे फिसड्डी है। विधि व्यवस्था सबसे बदतर है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है। विकास और प्रगति के अधिकांश मानकों में देश में बिहार सबसे नीचे है लेकिन बिहार की 20 वर्षों की NDA सरकार और 11 वर्षों की केंद्र सरकार जनहित के इन ज्वलंत मुद्दों पर कभी चर्चा ही नहीं करती और ना ही करना चाहती है।

Goal 6 22Scope News

प्रधानमंत्री जी केवल चुनावी वर्ष में बिहार का दौरा कर 2015 से चलती आ रही परियोजनाओं एवं घोषणाओं का अनेकों बार शिलान्यास और उद्घाटन कर उसी को बारंबार दोहराते रहते है। 2015 से यही सिलसिला चलता आ रहा है। प्रधानमंत्री जी, यह बिहार है, बिहारी इस तरह के झाँसे में नहीं आते! वो अच्छे से जानते है कि कौन कितना झूठ बोल रहा है’

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar की ग्रामीण सड़कें भी होंगी चकाचक, इस क्षेत्र में 2182 सड़कों को किया जा रहा दुरुस्त…

पटना से विवेक रंजन पांडेय एवं अंशु झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...