पूर्व विधायक को लगा झटका, राइट हैंड माने जाने वाले रौशन पाठक झामुमो में शामिल

गढ़वा: रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बड़ा झटका लगा है। उनके राइट हैंड कहे जाने वाले प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ़ रौशन पाठक ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। गढ़वा विधायक व झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पाठक झामुमो में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने माला पहनाकर किया पार्टी में शामिल

रौशन पाठक ने पूर्व विधायक के शुरुआती चुनाव से ही साथ मिलकर काम किया था। उनका झामुमो में जाना पूर्व विधायक के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। झामुमो में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाठक ने कहा कि वे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के साथ रहकर काफी घुटन महसूस हो रही थी। उनके कथनी एवं करनी में काफी अंतर है। जिस कारण क्षेत्र में भी आम लोगों के बीच शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी। आज मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा में चौतरफा विकास की गंगा बह रही है।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग सदर अस्पताल के मुख्य गेट से दो साल में नहीं हटवाया जा सका अतिक्रमण

उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों एवं हेमंत सरकार की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं। रंका अनुमंडल मुख्यालय के रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में सभी नेताओं  जोरदार तरीके से स्वागत किया गया हैं।

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...