Advertisment

Aurangabad के पूर्व सांसद ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, कहा ‘पुलिस का है…’

Aurangabad : भाजपा नेता और औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार में अपनी ही गठबंधन सरकार की पुलिस पर डबल स्टैंडर्ड होने का बड़ा आरोप लगाया है। सुशील सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान नबीनगर की छात्रा हत्याकांड की चर्चा करते हुए किसी जाति का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें यह कहने से गुरेज नही है कि पुलिस का रवैया और चरित्र दोहरा है। सवाल यह नही है कि सरकार किसकी है, सवाल घटना को लेकर है।

घटना हुई है तो पुलिस को अपना काम निष्पक्षता और तेजी से करनी चाहिए लेकिन ऐसा नही हो रहा है। पुलिस कुछ जाति के साधारण से बहस, गाली-गलौज और मारपीट के मामले इतना तक कि झूठे मुकदमें को भी गंभीरता से लेती है, फौरन एक्शन में आ जाती है, पुलिस की एक्शन देखने लायक होती है। लेकिन दूसरी जाति विशेष के मामले में पुलिस शिथिल पड़ जाती है। ऐसे मामले में पुलिस को जितना एक्टिव होना चाहिए, वह उतना एक्टिव नही होती है। कहने को तो कहा जाता है कि पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन काम में पारदर्शिता दिखनी चाहिए।

मामले में मीडिया पुलिस की प्रतिक्रिया भी लेगी तो पुलिस का रटा रटाया यही जवाब होगा कि पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रही है। पुलिस किस तरह निष्पक्ष नही रहती, इसे अलग-अलग मामलों के रूप में देखा जा सकता है। पुलिस अलग-अलग घटना में अलग-अलग मोड में रहती है। अलग-अलग जाति और समुदाय के मामले में अलग दृष्टिकोण रखती है। पुलिस नबीनगर की छात्रा हत्याकांड में भी अपनी तत्परता और शौर्य दिखाएं लेकिन ऐसा अबतक नही दिखा है।

अभी भी वक्त है, पुलिस चेत जाए और ऐसा माहौल बनाए कि लोग बेटियों को घर से बाहर भेजने में सुरक्षित महसूस कर सके। हम चाहते है कि समाज में शांति-व्यवस्था बनी रहे। कानून अपना काम निष्पक्ष होकर करे और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे। उन्होंने कहा कि नबीनगर की छात्रा हत्याकांड के मामले में शुरू में पुलिस ने काफी लापरवाही बरती है। इस कारण आम जनता आक्रोशित हुई लेकिन जनता ने संयम का परिचय दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि न्याय की लड़ाई में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Policemen की मिलीभगत से होती है बिहार में शराब की तस्करी, बक्सर में भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर और दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

AURANGABAD AURANGABAD Aurangabad Aurangabad

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...